पंजाब के मोगा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिले में चोरी और छीना-झपटी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मोगा-अमृतसर रोड का है, जहां बीती रात चोरों ने जूतों की दुकान को निशाना बनाया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोर दुकान से महंगे जूते चोरी कर फरार हुए हैं।
शनिवार रात को कार में सवार चार चोर दुकान के शटर के ताले तोड़ कर अंदर घुसे। चोरों ने दुकान से एक मोबाइल फोन, कुछ नकदी और भारी मात्रा में जूते चुराए और फरार हो गए।
दुकान मालिक का कहना है कि रोजाना की तरह शनिवार को भी वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह 9.30 बजे जब दुकान पर आया तो देखा दुकान के शटर टूटा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की पता चला।
दुकानदार ने पुलिस को घटना की शिकायत दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस ने जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।