फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विवाहिता ने दी जान, डेढ़ साल पहले शादी, कसूर इतना कि जुड़वा बेटियों को जन्म दिया, पति-सास फरार

Tue, 03 Mar 2026 04:21 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

डेढ़ साल पहले शादी और जुड़वा बेटियों को जन्म देना विवाहिता के लिए मौत का सबब बन गया। ससुरालियों ने उसे इतने ताने दिए कि उनसे मरना तय कर लिया। महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना पंजाब के संगरूर के सुनाम की है। 
विज्ञापन
महिला ने दी जान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर के सुनाम के गांव चौवास जखेपल में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर जुड़वां बेटियों के जन्म को लेकर ताने मारने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
मृतका हरप्रीत कौर का विवाह करीब डेढ़ साल पहले गांव चौवास जखेपल के गुरविंदर सिंह से हुआ था। मृतका की मां जसवीर कौर ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद हरप्रीत ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही ससुराल पक्ष उसे लगातार ताने देने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी तंगहाली और प्रताड़ना से आहत होकर बीती शाम हरप्रीत ने घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सूचना मिलने पर पहुंची चीमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई बेयंत सिंह ने बताया कि मृतका की मां के बयानों के आधार पर पति गुरविंदर सिंह, सास अमरजीत कौर और देवर रघवीर सिंह उर्फ काका के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आरोपी घर से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें