फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बेजुबान की हत्या: ईंट से हमला स्ट्रे डॉग को मार डाला, सीसीटीवी में घटना कैद, आरोपी गिरफ्तार, Video

Mon, 16 Jun 2025 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा में एक व्यक्ति ने बड़ी बेरहमी से आवारा कुत्ते पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा शहर की गोबिंदगढ़ बस्ती से दिल दहलाने घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने बेजुबान कुत्ते पर ईंट से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना तीन दिन पहले की है। 13 जून को आरोपी ने फीमेल स्ट्रीट डॉग पर ईंटों से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृत कुत्ते को मलबे से ढक दिया और फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय एनिमल एनजीओ मौके पर पहुंचा और मृत डॉग को कब्जे में लेकर थाना सिटी-1 मोगा में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कुत्ते को मारने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मोगा नगर निगम इंस्पेटर बलविंदर कौर ने बताया कि फीमेल डॉग की हत्या की सूचना मिलने पर हमारी एक एनिमेल एनजीओ पहुंच कर कुत्ते को बाहर निकाला और आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके जाकर सीसीटीवी चेक किया, जिसमें आरोपी द्वारा कुत्ते को ईंट से मारे जाने की फुटेज मिली। फीमेल डॉग ने कुछ दिन पहले 5/6 बच्चों को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


थाना सिटी-1 के प्रभारी गुलजिंदर सेखों ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत डॉग का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें