फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: स्कोडा कार सेमनाले में गिरी, एक युवक लापता, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया, तलाश जारी

Wed, 23 Jul 2025 04:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में  स्कोडा कार सेमनाले में गिर गई। कार सवार दो युवकों में से को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दूसरा युवक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
नाले से बाहर निकाली स्कोडा कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव बूगीपुरा से मेहीना लिंक रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कोडा कार सेमनाले में गिर गई। सड़क पर पानी ज्यादा होने के कारण चालक कार से संतुलन खो बैठी और गाड़ी सीधे सेमनाले में जा गिरी। घटना के समय कार में दो युवक सवार थे। कार पानी में डूब गई और कार सवार एक युवक को लोगों ने बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक पानी में लापता हो गया। कार सवार फिरोजपुर के जीरा तहसील के रहने वाले वीरा और करण बाबा जीरा से लुधियाना जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद गांव वालों की मदद से वीरा को तो सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया, जबकि करण बाबा अभी भी लापता है, उसकी तलाश जारी है। कार को भी नाले से निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


गांव के सरपंच ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, गांव का युवक जगजीत सिंह कुछ अन्य युवकों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। जगजीत सिंह ने रस्सी के सहारे नाले में उतरकर 10 मिनट में वीरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, करण बाबा का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना मोहिना के प्रभारी हरबिंदर सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पार्टी ने पहुंचकर एक युवक को गाड़ी से निकाल लिया जबकि दूसरा अभी भी लापता है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें