फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: धार्मिक डेरे के सेवक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ लाश मिली, रुपयों के लिए मार डाला

Wed, 14 Jan 2026 07:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के होशियारपुर में धार्मिक डेरे के सेवादार की हत्या हुई है। सेवक की कमरे में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि रुपयों के लालच में सेवक की हत्या हुई है। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के थाना हरियाना की पुलिस ने गांव अतवारापुर के पास स्थित संत बाबा गुरबचन दास जी की कुटिया में सेवक की हत्या के मामले में केस दर्ज कर एक कथित आरोपी को नामजद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक के दामाद अशनी कुमार निवासी शामचुरासी (थाना बुल्लोवाल) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके ससुर जीवन कुमार पिछले 14-15 वर्षों से गांव अतवारापुर के पास पहाड़ियों में बनी संत बाबा गुरबचन दास जी की कुटिया में सेवक के रूप में सेवा कर रहे थे। जब भी वे कुटिया जाते थे, तो हरदीप कुमार उर्फ दीपी को इसकी जानकारी दे देते थे।

अशनी कुमार ने बताया कि उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके ससुर जीवन कुमार कुटिया पर मौजूद नहीं हैं और उनके कमर पर ताला लगा है। इसके बाद उसने दीपी को कुटिया और आसपास के जंगल में उनकी तलाश करने को कहा। तलाश के दौरान जब जीवन कुमार नहीं मिले, तो दीपी ने बताया कि 12 जनवरी को शाम करीब 5 बजे उसने रायपुर के पास शामचुरासी निवासी मनवीर सिंह उर्फ मन्ना को वहां देखा था, जो पहले भी कुटिया में आता-जाता रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के कहने पर दीपी और उसके एक अन्य साथी ने कुटिया में स्थित कमरे का ताला तोड़ा, जहां जीवन कुमार की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी मिली। बाद में जब अशनी कुमार अपनी पत्नी के साथ अतवारापुर पहुंचा, तो उसने भी कमरे में अपने ससुर का शव देखा, जबकि उनका मोबाइल फोन मौके से गायब था। अशनी कुमार ने आशंका जताई कि मनवीर सिंह उर्फ मन्ना ने रुपयों के लालच में उसके ससुर के सिर पर वार कर उनकी हत्या की है। थाना हरियाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें