फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बटाला में आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, देर रात क्लीनिक से घर जाते समय हुई वारदात

Tue, 17 Jun 2025 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

आरएमपी डॉक्टर मेजर सिंह का क्लीनिक बटाला के पास पड़ने वाले एक गांव केहले कलां में है। सोमवार की रात को वह अपने क्लीनिक से वापस अपने घर बटाला की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे गांव से बटाला रोड पर चढ़े तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।
विज्ञापन
आरएमपी डाॅक्टर की हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला के पास गांव केहले कलां में सोमवार देर रात एक आरएमपी डॉक्टर की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक डॉक्टर की पहचान मेजर सिंह (55) निवासी न्यू हरनाम नगर बटाला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरएमपी डॉक्टर मेजर सिंह का क्लीनिक बटाला के पास पड़ने वाले एक गांव केहले कलां में है। सोमवार की रात को वह अपने क्लीनिक से वापस अपने घर बटाला की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे गांव से बटाला रोड पर चढ़े तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में  लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें