फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में सरपंच गिरफ्तार: पंजाबी सिंगर पर हमले की प्लानिंग... हथियार भी मिले, गांव के मुखिया का वसूली गैंग

Mon, 12 Jan 2026 03:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में पुलिस ने गांव के सरपंच को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच ने वसूली गैंग बनाया हुआ था। आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। आरोपी पंजाब सिंगर पर हमले की प्लानिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में सरपंच सहित तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर गुलाब सिंह सिद्धू पर हमला करने की साजिश रच रहे सरपंच समेत तीन आरोपियों को बरनाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गांव कोटदूना का सरपंच शामिल है। आरोपियों से गैर-कानूनी हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, स्विफ्ट कार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कोटदूना का सरपंच बलजिंदर सिंह और उसके साथियों ने एक गैंग बनाया हुआ है, जो बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी को धमकाकर उनसे रिश्वत वसूलता है। सूचना के अनुसार आरोपी मोगा-बरनाला बाईपास चौक के पास बैठकर एक सेलिब्रिटी पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और बलजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल 32 बोर, एक मैगजीन, 32 बोर के तीन जिंदा कारतूस, एक डमी पिस्तौल, चार मोबाइल फोन, एक लकड़ी का डंडा और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार बरामद की गई।
विज्ञापन




पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों की निशाने पर फरवाही के मशहूर पंजाबी सिंगर गुलाब सिंह सिद्धू थे। बताया गया कि सिंगर द्वारा सरपंचों के नाम पर गाए गए एक गाने को लेकर सरपंच बलजिंदर सिंह नाराज था और उसने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो डालकर सिंगर को धमकी भी दी थी। तीनों आरोपी सिंगर पर हमला कर अपनी पहचान बनाना चाहते थे, ताकि इसके बाद अन्य सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन को डराकर उनसे मोटी रकम वसूली जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल थाना सिटी-2 बरनाला में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें