फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फॉयल पेपर और लाइटर... चिट्टे का सेवन करते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, विभाग ने की कार्रवाई

Fri, 25 Jul 2025 12:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पंजाब पुलिस के जवान का है। जिसमें वह नशा करते हुए कैद हुआ है। पुलिसकर्मी चिट्टे का सेवन कर रहा है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस का जवान कर रहा नशा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है। पंजाब पुलिस भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। यहां तक की नशा तस्करों की संपत्तियों को सील किया जा रहा है और घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की जा रही है। 

विज्ञापन


इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पंजाब पुलिस के जवान का है। जिसमें वह नशा करते हुए कैद हुआ है। पुलिसकर्मी चिट्टे का सेवन कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुलाजिम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई है। 

विज्ञापन


होशियारपुर के एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह कर्मचारी एक नेता की सुरक्षा में तैनात था। पंजाब पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति एल्युमिनियम फॉयल पेपर पर कुछ लगाकर उसके नीचे लाइटर जलाकर रोल किए कागज की मदद से मुंह से उसका धुआं खींचता दिखाई दे रहा है। ऐसा आमतौर पर चिट्टा पीने वाले करते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 15 किलो चिट्टा: फिरोजपुर में नशा तस्कर से नशे की खेप बरामद, कार सवार आरोपी गिरफ्तार, ग्राहक के इंतजार में था

वर्दी पहनकर मुलाजिम बिस्तर पर बैठा है। वीडियो बनाने वाला उसके एक तरफ खड़ा होकर उसका वीडियो बना रहा है। वह व्यक्ति फॉयल पेपर का दो बार इस्तेमाल करता है। उसके बाद बीड़ी पीने लगता है। सूत्रों के अनुसार यह एक पुलिस कर्मी है जो कि एक नेता का गनमैन है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद उक्त कर्मचारी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: चिंताजनक: पंजाब में पांच साल तक की उम्र के बच्चों की लंबाई और वजन कम, 2.95 प्रतिशत दुबले-पतले, क्या है वजह?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें