फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Crime: इंस्टाग्राम पर दोस्ती... युवती से मिलने चंडीगढ़ आया युवक, होटल में दुष्कर्म और...

Thu, 24 Jul 2025 10:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की युवती के लिए सोशल मीडिया पर दोस्ती भारी पड़ गई। इंस्टा फ्रेंड युवक ने युवती के साथ होटल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : AI Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातें होने लगी। यहां तक कि दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। लेकिन युवती के लिए दोस्ती भारी पड़ गई। युवती से मिलने के लिए युवक चंडीगढ़ आया और उसे होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। 

विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस ने चंडीगढ़ की युवती से दुष्कर्म के मामले में दिल्ली निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने बताया आरोपी की पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। एक दिन पहले बुधवार को आरोपी चंडीगढ़ में पीड़िता से मिलने आया था। आरोपी ने सेक्टर 22 में होटल लिया और युवती को वहीं आने के लिए कहा। 
पीड़िता ने युवक को कहीं बाहर मिलने की बात कही तो आरोपी ने थके होने की बात बोलकर उसे होटल बुलाया। जहां उसने पीड़िता को कुछ पिलाया, जिससे वह बेहोशी की हालत में हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को हल्का होश था। उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर सेक्टर-17 थाना पुलिस पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से पहचान की और गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें