फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला मॉडर्न जेल बना दंगल का अखाड़ा: हवालातियों ने वार्डन को पीटा... वर्दी फाड़ी, इस बात को लेकर हुआ बवाल

Tue, 29 Jul 2025 03:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला मॉडर्न जेल उस समय बवाल हो गया जब जेल में चेकिंग की जा रही थी। हवालातियों ने मिलकर वार्डन को ही पीट दिया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। 
विज्ञापन
जेल वार्डन से मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला की मॉडर्न जेल में जमकर लात-घूसे चले। जेल दंगल का अखाड़ा बन गया। हवालातियों ने जेल वार्डन पर हमला कर दिया और यहां तक कि वार्डन की वर्दी फाड़ दी। मॉडर्न जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं होने के शक में तलाशी ली जा रही थी। तलाशी के दौरान कुछ हवालातियों से प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद हवालातियों ने एकजुट होकर वार्डन पर हमला कर उसके साथ मारपीट की है। वहीं इस घटना में कुछ हवालातियों ने वार्डन की वर्दी भी फाड़ दी है। इस संदर्भ में जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर थाना कोतवाली में 5 हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि थाना कोतवाली के एसएचओ हरिंदर सिंह ने की है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को बैरकों की चेकिंग के दौरान हवालाती साजन सिंह की तलाशी में मोबाइल फोन सहित प्रतिबंधित वस्तुएं मिली। इसके बाद कुछ हवालातियां ने इकट्ठे होकर वार्डन अंग्रेज सिंह और वार्डन बलजीत सिंह से बरामद हुआ मोबाइल छीनने की कोशिश की। हवालातियों ने वार्डन अंग्रेज सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। 

थाना कोतवाली के जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह के अनुसार मामले में हवालाती साजन सिंह निवासी मुक्तसर, कमलजीत सिंह निवासी बठिंडा, अमरीक सिंह निवासी मुक्तसर, जगप्रीत सिंह निवासी तरनतारन और गुरविंदर सिंह निवासी नकोदर जालंधर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें