फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गरीब पर टूटा दुखों का पहाड़: बारिश से घर की छत टूटी, भागकर बचाई जान, मजदूर ने लगाई मदद की गुहार

Thu, 17 Jul 2025 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला के भदौड़ हलके के गांव दराका में बारिश के कारण गरीब परिवार के घर की छत गिर गई, जिससे परिवार को लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
घर की छत टूटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला में बारिश गरीब परिवार के लिए आफत बन गई। मजदूरी करने वाले व्यक्ति का कच्चा घर बारिश की वजह से ढह गया। बरनाला के भदौड़ हलके के गांव दराका में बारिश के कारण गरीब परिवार के घर की छत गिर गई, जिससे परिवार को लाख रुपये का नुकसान हो गया है। छत गिरने से कुछ समय पहले ही परिवार के सदस्य कमरे से बाहर आ गए थे, लेकिन उनका 12 साल का बेटा अंदर ही था और उसने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


पीड़ित अमर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और बुधवार रात वह और उसका परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। सुबह करीब सात बजे अमर सिंह, उनकी पत्नी किरणपाल कौर और बेटी बवनदीप कौर बाहर आंगन में बैठे थे, लेकिन उनका 12 वर्षीय बेटा दलजीत सिंह कमरे में चाय पी रहा था। जब उसने कमरे की छत से टुकड़े गिरते देखे तो बच्चा डर के मारे बाहर भाग गया। कुछ ही मिनटों के बाद कमरे की पूरी छत अचानक गिर गई, जिससे बिस्तर, सिलाई मशीन, फ्रिज, टेलीविजन, पंखा, अलमारी, संदूक, गद्दा, बिस्तर, बर्तन और घर का सारा सामान सहित सारा फर्नीचर मलबे में दब गया। वहीं अमर सिंह की वहीं 70 वर्षीय मां मेलो कौर भी साथ के कमरे में सो रही थीं और उन्हें बचाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर सिंह ने बताया वह बहुत गरीब है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बारिश के कारण मकान की छत गिर गई है। इससे अंदर रखा सारा सामान टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एक कमरे की छत गिरने के बाद दूसरे कमरे में भी दरारें आ गई हैं और बगल वाला कमरा कभी भी गिर सकता है। परिजनों व ग्रामीणों ने मांग की कि आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इसके चलते पंजाब सरकार और भदौड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाभ सिंह उगोके इस गरीब परिवार की मदद के लिए आगे आए ताकि वे अपना घर बना सकें। गांव के शहीद उधम सिंह क्लब के सभी सदस्यों ने जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर परिवार के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें