फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, कमरे से चीखने की आवाज सुन पहुंचा भाई, नजारा देख रह गया सन्न

Sun, 24 Aug 2025 02:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पंजाब में भतीजे ने सगे चाचा की हत्या कर दी और फरार हो गया। जब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया तब उसका चाचा मदद के लिए चिल्ला रहा था। उसका भाई जब कमरे में पहुंचा तो वह नजारा देख सन्न रह गया। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संगरूर में भतीजे ने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की वस्तु से चाचा के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तीन-चार मोबाइल तथा नकदी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान पवित्र सिंह (52) के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी मनवीर सिंह (30) है। भवानीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गोबिंदर सिंह गांव निवासी चट्ठा ननहेड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव रामपुरा में अपने भाई हरकीरत सिंह व पवित्र सिंह (52) के साथ रहता है। पवित्र सिंह दोनों टांगों से दिव्यांग था। उनकी बाजू भी ठीक से काम नहीं करती थी। वह अविवाहित था। पवित्र सिंह के बड़े भाई हरकीरत सिंह का लड़का आरोपी मनवीर सिंह (30) अकसर नशे की पूर्ति के लिए पवित्र के पास पैसे लेने के लिए आता था। पैसों के लिए झगड़ा भी करता था। 

दो दिन पहले मनवीर अपने चाचा पवित्र सिंह के कमरे में गया था। कमरे से चीखने की आवाज सुनकर जब उसने खिड़की के शीशे से देखा तो वह सन्न रह गया। आरोपी मनवीर सिंह लोहे की वस्तु से पवित्र सिंह के सिर पर वार कर रहा था। गोबिंदर सिंह ने बताया कि जब उसने कमरे में जाकर देखा तो पवित्र सिंह खून से लथपथ पड़ा था। भागते समय मनवीर घर से तीन-चार मोबाइल फोन तथा कुछ नकदी ले गया। पवित्र सिंह को पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले को लेकर थाना भवानीगढ़ के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मनवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब का सरपंच लौटाएगा केंद्र का अवॉर्ड: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होने दिया शामिल, इस वजह से रोका था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें