फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में सिख युवक की हत्या: स्टडी वीजा पर गया था युवक, हाईवे-2 पर कार को घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 18 Mar 2026 08:42 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

मृतक की पहचान बीरइंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था।
विज्ञापन
firing - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में रह रहे पंजाबी मूल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना एडमिंटन शहर के निकटवर्ती लेड्यूक इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने हाईवे-2 पर एक कार को घेरकर उसमें सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बीरइंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। पुलिस के अनुसार, वह ओंटारियो में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद हाल ही में अल्बर्टा प्रांत में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम कर रहा था।

घटना उस समय हुई जब बीरइंद्र सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसकी कार में एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक, सफेद या ग्रे रंग के पिकअप ट्रक में सवार हमलावरों ने बीरइंद्र की कार को रोककर उस पर गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावर बीरइंद्र सिंह को पहले से जानते थे या यह कोई अलग वारदात थी। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए लेड्यूक आरसीएमपी (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) की मेजर क्राइम यूनिट ने जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या सीसीटीवी फुटेज हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।

परिवार में मचा कोहराम

बीरइंद्र सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही पंजाब में उसके परिजन में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कनाडा सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। विदेश मंत्रालय से भी इस मामले में हस्तक्षेप की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें