फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में फिर कत्ल: घरेलू विवाद हल करवाने आ रहे युवक की हत्या, आरोपियों ने सिर पर मारे तेजधार हथियार

Sat, 20 Dec 2025 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

डीएसपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि यह घरेलू झगड़ा था जिसे छुड़वाने के लिए आरोपी की बेटी, उसका पति व उसका दोस्त अजय संधू पहुंचे थे। इस बीच झगड़ा बढ़ गया और आरोपियों ने तेजधार हथियारों के साथ अजय संधू के सिर पर हथियारों से वार कर दिया।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर में लगातार तीसरे दिन फिर कत्ल हुआ है। मामला मोहल्ला कमालपुर का है जहां मां-बेटे के झगड़े को सुलझाने के लिए बेटी, उसका पति और दोस्त अजय संधू के साथ पहुंची।
विज्ञापन


करण बाली, उसके बेटे नितिन बाली, उसकी पत्नी मीना बाली समेत 4 से 5 अन्य युवकों ने उनके साथ हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला कर अजय संधू को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। अजय संधू को करीब स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि यह घरेलू झगड़ा था जिसे छुड़वाने के लिए आरोपी की बेटी, उसका पति व उसका दोस्त अजय संधू पहुंचे थे। इस बीच झगड़ा बढ़ गया और आरोपियों ने तेजधार हथियारों के साथ अजय संधू के सिर पर हथियारों से वार कर दिया। जब तक अजय को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी माैत हो गई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें