फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हैवानियत:10 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद घोंट दिया गला, मासूम चिल्लाई... परिवार ने जो देखा

Fri, 04 Jul 2025 08:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

दो हैवानों ने 10 साल की मासूम से हैवानियत की हदें पार कर दी। बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया। जब बच्ची चिल्लाई तो उसका गला घोंट कर हत्या कर दी गई। घटना पंजाब के मुक्तसर की है। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां 10 साल की मासूम के साथ दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। दो लोगों ने मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म किया और फिर उसका गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। जिस किसी को भी इस घटना के बारे में पता चला वह हैरान परेशान हैं। बच्ची का परिवार सदमे में है।   

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मुक्तसर के बल्लमगढ़ रोड पर बनी झुग्गियों में परिवार के साथ जैतो (फरीदकोट) से आई बच्ची का झुग्गी में ही रहने वाले एक व्यक्ति अपहरण कर लिया। फिर दो हैवानों ने झुग्गियों के पास ही दरिंदगी से मासूम के साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत के बाद आरोपियों ने बच्ची का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। 

मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं। इन दिनों जैतो आए हुए हैं। वे हर साल मुक्तसर में दिहाड़ी मजदूरी के लिए आते हैं। शुक्रवार की सुबह वह 11 बजे परिवार के साथ मुक्तसर में बल्लमगढ़ रोड पर स्थित झुग्गियों में पहुंचे ही थे कि उनकी 10 साल की बच्ची अचानक गायब हो गई। पूरा परिवार उसे ढूंढने में लग गया। दो घंटे बाद झुग्गियों की दूसरी तरफ उगी झाड़ियों में से बच्ची की चीख-पुकार सुनाई दी। वह तुरंत भाग कर उस जगह पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। झाड़ियों में दो व्यक्ति बच्ची को पकड़े हुए थे। इनमें से एक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची चीख रही थी तो दूसरा उसका मुंह दबा देता था। उन्होंने बच्ची का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अभी वह कुछ कर पाते तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। बच्ची का गुप्तांग में गहरे जख्म थे। परिवार के पहुंचने पर एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। वहीं दूसरा आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद बच्ची के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हुई तो वह पूरा परिवार जान दे देगा। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरणदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) पोसको एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें