फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाैफनाक: कंफर्म टिकट लेकर ट्रेन में सो रही थी IIT छात्रा, आधी रात आए टीटी ने किया ऐसा... पिता ने मांगा इंसाफ

Thu, 27 Feb 2025 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

फरीदकोट की रहने वाली छात्रा आईआईटी दिल्ली में पढ़ती है। वह पांच फरवरी को पंजाब मेल से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उसके पास कंफर्म टिकट थी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद टीटी ने उसे सीट खाली करने को कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल पटरी पर दौड़ती पंजाब मेल ट्रेन में एक टिकट निरीक्षक की ओर से आईआईटी दिल्ली की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


छात्रा के पास एसी थर्ड क्लास की टिकट थी और सीट कंफर्म थी। इसके बावजूद रात डेढ़ बजे सो रही छात्रा का कंबल और चादर खींच लिया गया। उसे अकेली देख आरोपी ने उसके साथ बहसबाजी भी की।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली में पढ़ती है छात्रा

फरीदकोट निवासी ने बताया कि उसकी बेटी (19) आईआईटी दिल्ली में पढ़ती है। पांच फरवरी को उसकी बेटी ने फरीदकोट से पंजाब मेल ट्रेन दिल्ली के लिए पकड़ी थी। बेटी का कोच नंबर बी-वन, थर्ड एसी और सीट नंबर-27 थी। जो कंफर्म टिकट थी। पीएनआर नंबर-2329499027 था। बेटी अपनी सीट पर सो रही थी। 

सीट से उठने से मना करने पर कहे अपशब्द

देर रात लगभग डेढ़ बजे टिकट निरीक्षक कोच में आया और उसकी बेटी का कंबल व चादर खींच दी। उसके बाद उससे बहसबाजी करने लगा और उसे उसकी सीट से उठाने लगा। जब लड़की ने कहा कि उसका टिकट कंफर्म है तो आरोपी गुस्से में उसे भला बुरा बोलने लगा। 

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस बारे में रेलवे के अधिकारियों से शिकायत की थी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसकी रेलमंत्री से मांग है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इस तरह कोई बेटी अकेली ट्रेन में सफर नहीं कर सकती है। इस तरह की कई शिकायतें फिरोजपुर मंडल कार्यालय में पेंडिंग पड़ी हैं, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें