फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में तस्कर बेकाबू: पांच बहनों के इकलौते भाई की तेजधार हथियारों से की हत्या, नशा बेचने का करता था विरोध

Thu, 17 Apr 2025 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मानसा के रहने वाले कुछ युवक मौड़ मंडी के युवकों के साथ मिलकर उनकी बस्ती में नशा बेचते थे। दीप सिंह उनका विरोध करता था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा तस्करों पर सरकार की कार्रवाई जारी है लेकिन उनके हाैसले कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा में सामने आया है। 
विज्ञापन


जिले की मौड़ मंडी के वार्ड-10 दस में रहने वाले एक युवक की नशा तस्करों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक दीप सिंह के चाचा दर्शन सिंह के बयान पर सुभाष कुमार निवासी मौड़ मंडी, प्रीत, साहिल, अकाशदीप सिंह और छह अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दीप सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बारे में फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब उसका भतीजा दीप सिंह नजदीकी दुकान से समान लेने गया तो वहां सुभाष कुमार, प्रीत, साहिल, अकाशदीप एवं उनके छह-सात साथियों ने उसके भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। घायल दीप को सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया गया, वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फरीदकोट के डॉक्टरों ने दीप को वापस बठिंडा के लिए रेफर किया तो उसकी रास्ते में मौत हो गई। दर्शन सिंह ने बताया कि मानसा के रहने वाले कुछ युवक मौड़ मंडी के युवकों के साथ मिलकर उनकी बस्ती में नशा बेचते थे। दीप सिंह उनका विरोध करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें