फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khadoor Sahib: पंचायती जमीन की बोली के दौरान पूर्व सरपंच ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की गोली लगने से माैत

Thu, 17 Apr 2025 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

गांव रटौल में पंचायत के नाम पर पांच किले जमीन की बोली के लिए गुरुद्वारा भाई महा महा सिंह के प्रांगण में पंचायत बुलाई गई थी। इसी दाैरान पूर्व सरपंच ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब के गांव रटौल के गुरुद्वारा भाई महा सिंह के प्रांगण में पंचायती जमीन की बोली के दौरान दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दाैरान आम आदमी पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह ने गोलियों की बौछार कर दी। गोलियां लगने से जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके चाचा जसवंत सिंह घायल हैं।
विज्ञापन


गांव रटौल में पंचायत के नाम पर पांच किले जमीन है। जमीन की बोली के लिए गांव के गुरुद्वारा भाई महा महा सिंह के प्रांगण में पंचायत बुलाई गई। गांव के सरपंच सुखजिंदर सिंह की ओर से बोली का काम आरंभ करवाया गया। 

इसी गांव से संबंधित पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह जो पहले कांग्रेसी थे और अब आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं, ने रिवाल्वर से गोलियां चलाना शुरू कर दी। पांच गोलियां लगने से जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके चाचा जसवंत सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी अवतार सिंह संधू मौके पर पहुंचे और गुरदयाल सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें