फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी व्यक्ति की दक्षिण कोरिया में हत्या: साथ रहने वाले आरोपी ने मार डाला; अगले माह गांव आ रहा था नत्था सिंह

Mon, 02 Feb 2026 06:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

पंजाबी व्यक्ति की दक्षिण कोरिया में हत्या कर दी गई। आरोप है कि साथ रहने वाले व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान नत्था सिंह (45) निवासी राजपुरा के गांव सैदखेड़ी के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन
मृतक नत्था सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के राजपुरा के रहने वाले व्यक्ति की दक्षिण कोरिया में हत्या कर दी गई। मृतक नत्था सिंह (45) पुत्र दर्शन सिंह राजपुरा के गांव सैदखेड़ी का रहने वाला था। नत्था सिंह की हत्या दक्षिण कोरिया के सनण शहर में 29 जनवरी की रात हुई है। आरोप है कि एक अन्य पंजाबी मूल के व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने नत्था सिंह के सिर पर किसी भारी-भरकम चीज से वार किया और जिस घर में नत्था सिंह रहता था उसे भी आग लगा दी। मृतक के परिवार में पत्नी कुलविंदर कौर, दो बेटे जसकरण सिंह व अश्विंदर सिंह और एक बेटी अमनदीप कौर हैं। परिवार गांव में ही रहता है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक नत्था सिंह के चाचा शिंदर सिंह ने बताया कि उनका भतीजा पिछले लगभग 10 वर्षों से दक्षिण कोरिया के सनण शहर में एक फैक्टरी में काम कर रहा था। 30 जनवरी को उन्हें कोरिया से फोन आया कि नत्था सिंह की हत्या कर दी गई है। हमलावर ने लूटपाट के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर को आग के हवाले कर दिया था।

परिजनों के अनुसार आरोपी की पहचान पातरां इलाके के बजाज नामक व्यक्ति के रूप में हुई है, जो नत्था सिंह के पास ही रहता था। आरोपी ने नत्था सिंह के गले और हाथों में पहने सोने के गहनों को लूटने के इरादे से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। नत्था सिंह अगले महीने भारत आने वाले थे। परिवार के लोग उनके स्वागत में घर में मरम्मत और सीलिंग का काम करवा रहे थे। लेकिन उनके आने से पहले ही उनकी मौत की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में होगा अंतिम संस्कार
परिवार के सदस्य कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद एक-दो दिनों में दक्षिण कोरिया रवाना होंगे। नत्था सिंह का अंतिम संस्कार दक्षिण कोरिया में ही किया जाएगा, जबकि उनकी अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव सैदखेड़ी में होगी। गांव के सरपंच परमजीत सिंह और जिला परिषद सदस्य सरबजोत सिंह सैदखेड़ी ने भारत सरकार से मांग की है कि दक्षिण कोरिया में भारतीय राजदूत के माध्यम से वहां की सरकार से संपर्क किया जाए। हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलवाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें