फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायकोट में मिली खून से लथपथ लाश: अर्धनग्न हालत... पास पड़ी थी शराब की बोतल, सिर पर चोट के निशान

Thu, 12 Jun 2025 03:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना के रायकोट में एक व्यक्ति की खून से सना शव मिला है। जहां शव मिला वहां शराब की बोतल और नमकीन भी पड़ी थी। व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायकोट के मंदिर शिवाला धाम तालाब वाला के सामने नगर काउंसिल के वाटर सप्लाई मोटर वाले कमरे की छत पर वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पवन कुमार निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। शव खून से लथपथ और अर्धनग्न हालत में मिला है। सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। लुधियाना के पवन कुमार का शव 45 किलोमीटर दूर रायकोट में मिलने से कई तरह की सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नमकीन और शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि पवन कुमार के साथ कौन शराब पी रहा था। मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने ये भी आशंका जताई की शराब के नशे में गिरने से सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई होगी। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पवन कुमार लुधियाना से अकसर रायकोट आता-जाता और इधर-उधर घूमता-फिरता रहता था। पुलिस रायकोट में उसके दोस्त रिश्तेदारों के बारे में भी पता लगा रही है, ताकि उसकी मौत का रहस्य खुल सके। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की कत्ल और दुर्घटना समेत हर संभावना के एंगल से जांच कर रही है, बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें