फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में गुंडागर्दी: चाप ऑर्डर में देरी पर दुकान में तोड़फोड़, निहंग बाणे में आए हमलावर; Video

Thu, 12 Jun 2025 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले चार युवक उनकी दुकान पर चाप खाने के लिए आए थे। ऑर्डर में देरी होने को लेकर वह उनसे बहस करने लगे। दोनों पक्ष में बहसबाजी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद आज 12 से 15 नौजवान आए और दुकान पर मौजूद उसके भाइयों सहित उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो में कैद हुए आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर थाना 3 के अंतर्गत पड़ते मिलाप चौक पर निहंग बाणे में आए नौजवानों ने सरेआम तलवारें चलाई। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने दुग्गल चाप की दुकान में घुसकर जमकर तोड़ फोड़ की और तीन भाइयों को घायल भी कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आर्डर में देरी होने के कारण हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही कदम की दूरी पर थाना स्थित है। इसके बावजूद हमलावर नंगी तलवारें लहराते हुए दिखाई दिए। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में रिकाॅर्डतोड़ गर्मी: बिजली की ओवरहीट लाइनों को ठंडा रखने के लिए लगाए जा रहे कूलर, कब मिलेगी राहत
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि बीते दिन ऑर्डर में देरी होने को लेकर दुकानदार का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आज निहंग बाणे में आए दर्जन भर हमलावरों ने तलवारें लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। निहंग बाणे में आए हमलावरों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। 

ऑर्डर में देरी पर भड़के थे युवक

दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले चार युवक उनकी दुकान पर चाप खाने के लिए आए थे। ऑर्डर में देरी होने को लेकर वह उनसे बहस करने लगे। दोनों पक्ष में बहसबाजी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद आज 12 से 15 नौजवान आए और दुकान पर मौजूद उसके भाइयों सहित उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि मारपीट के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसे किशनपुरा से एक व्यक्ति का फोन भी आया था। फोन पर व्यक्ति ने कहा था कि वह दुकान से साइड पर हो जाए क्योंकि हमलावर घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पीड़ित तीनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पहुंचे जालंधर सेंट्रल के पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि आज कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब कानून के रखवाले ही भ्रष्टाचार करेंगे तो लोगों को इंसाफ कैसे मिलेगा। मौके पर जांच करने पहुंचे एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि कुछ शख्स निहंग पोशाक में आए और दुकानदार और उनके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दुकान की बुरी तरह तोड़फोड़ की है। उन्होंने कहा कि बयान दर्ज करके पर्चा किया जा रहा है और गुनहगारों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें