फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू में बवाल की आड़ में लूट: ‘यूनि मॉल’ में उपद्रवियों ने तोड़े दुकानों के शटर, जो मिला समेट ले गए

Mon, 28 Sep 2026 01:30 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात को एक छात्रा से दुष्कर्म की खबर के बाद हिंसा भड़क गई थी। छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। अब यूनिवर्सिटी माॅल में लूटपाट के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
एलपीयू में प्रदर्शन की आड़ में खुली लूट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार रात को भड़की हिंसा और बवाल के बीच लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से सामने आया है कि उपद्रवियों ने कैंपस के भीतर बने 'यूनि मॉल' की दुकानों में घुसकर खाना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन


लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक रूप ले गया। प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़, आगजनी और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ विश्वविद्यालय परिसर में स्थित यूनि मॉल में भी जमकर उत्पात मचाने और दुकानों में लूटपाट किए जाने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ लोग दुकानों के शटर और शीशे तोड़कर अंदर घुसते तथा सामान उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार रात छात्रा से जुड़ी एक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टलों से बाहर आ गए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। रविवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई और कैंपस में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।

इसी दौरान भीड़ के एक हिस्से ने यूनि मॉल को निशाना बनाया। दुकानों के शटर और शीशे तोड़े गए और एटीएम कियोस्क में भी तोड़फोड़ की गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग दुकानों से आईफोन, लैपटॉप और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान उठाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दुकानों में खाद्य सामग्री और कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य सामान भी बिना भुगतान किए ले जाने के दृश्य सामने आए हैं। हालांकि, लूटे गए सामान और कुल नुकसान की वास्तविक कीमत का आधिकारिक आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है।

हिंसा और लूटपाट के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या प्रदर्शन में बाहरी लोग शामिल हुए थे। घर लौट रहे कुछ छात्रों का दावा है कि विश्वविद्यालय के आम छात्र मुख्य रूप से अपनी मांगों और घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि बाद में कुछ बाहरी और असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुसकर माहौल बिगाड़ दिया। हालांकि, बाहरी तत्वों की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सीसीटीवी और वीडियो से होगी पहचान…
घटना के बाद पुलिस ने तोड़फोड़ और लूटपाट करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा लूटपाट में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि हिंसा में कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या किसी बाहरी व्यक्ति ने भीड़ को उकसाया या घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें