फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कोर्ट में वकील पर दिनदहाड़े हमला, आरोपी ने पहले कार चढ़ाई... हथियार से किए ताबड़तोड़ वार

Sun, 30 Nov 2025 11:29 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के मानसा की जिला अदालत में एक वकील पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोपी ने वकील पर कार चढ़ाने की कोशिश की और फिर उसपर हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गया। 
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसा कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात हमलावर ने कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े एक वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने वकील को कार से टक्कर मारी। उसके बाद तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमलाकर कर दिया और फरार हो गया। घटना शनिवार सुबह की है। घायल वकील अमनदीप कांसल को सिविल अस्पताल मानसा से हायर इंस्टीट्यूट रेफर किया गया है जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिला बार एसोसिएशन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक वकील एक संवेदनशील रेप केस की पैरवी कर रहे थे। यह हमला उसी संदर्भ में होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकील अमनदीप अपने चैंबर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली नंबर की डस्टर कार में सवार एक व्यक्ति आया और कार सीधे उनके ऊपर पर चढ़ा दी। इसके बाद हमलाकर कार से उतरा और वकील के सिर और रीढ़ की हड्डी पर वार किए। हमलावर मौके से कार लेकर भाग गया।

बार एसोसिएशन ने मांगी सुरक्षा
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष गुरदास सिंह मान और एडवोकेट विजय भदौड़ ने कहा कि कचहरी जैसी सुरक्षित जगह पर दिनदहाड़े हमला होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने परिसर में पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने और वकीलों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। थाना सिटी-2 प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि हमलावर की कार की पहचान हो गई है। पुलिस वकील के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें