यूके (इंग्लैंड) से दुखद खबर सामने आई है। इंग्लैंड में पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह (45) पुत्र तरसेम सिंह निवासी मोहल्ला मेहरियां सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और करीब 15 साल पहले उज्ज्वल भविष्य और अच्छे रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गया था।
जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता था और मेहनतकश व्यक्ति था। वह पिछले 15 सालों से इंग्लैंड के हेस शहर में रह रहा था और काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। 19 मई को काम करते समय वरिंदर को अचानक दौरा पड़ा। इसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 23 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वीरवार को 20 दिन के बाद उसका शव भारत पहुंचा है।
वरिंदर सिंह की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। वरिंदर शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह अपने बुजुर्ग पिता का इकलौता सहारा था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति वरिंदर पर ही निर्भर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरवार को उसका शव सुल्तानपुर लोधी स्थित पैतृक गांव पहुंचा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।