फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Kaur Murder: आरोपी अमृतपाल के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद सरबजीत खालसा, कहा-उसकी भी जिंदगी खराब हुई

Wed, 18 Jun 2025 06:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल काैर भाभी की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उसका शव बठिंडा के अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था। हत्या का मुख्य आरोपी मोगा का अमृतपाल मेहरों फरार है।
विज्ञापन
अमृतपाल के घर पहुंचे सांसद सरबजीत खालसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा बुधवार को बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के घर पहुंचे। खालसा ने मेहरों के परिजनों से मुलाकात की और पिता और अन्य परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kamal Kaur Murder: हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ या नहीं... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाैंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन


अमृतपाल के पिता बलजिंदर सिंह ने बताया कि उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था, लेकिन 1947 के बाद उन्होंने सिख धर्म अपना लिया। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालते हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि उनके घरों में भी मां-बहन हैं।

सांसद ने दिलाया इंसाफ का भरोसा

बलजिंदर सिंह ने बताया कि 11 जून को फोन आया कि बठिंडा में कोई लाश मिली है, आप लोग सतर्क रहो और घर पर न रहो। हमारे साथ सारा गांव है, हमें कोई परेशानी नहीं है। सांसद ने भी भरोसा दिलाया कि इंसाफ दिलाएंगे और इस विषय में संसद में सवाल उठाएंगे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें