फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विधायक की कार का एक्सीडेंट, इनोवा के ब्रेक फेल; गाड़ी में एमएलए और परिवार था सवार, बाल-बाल बचे

Wed, 16 Jul 2025 06:25 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर

सार

फिरोजपुर के जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज की कार फिरोजपुर के पास गांव प्यारे वाला के निकट हादसे का शिकार हो गई। हादसे में विधायक और उनके परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार के विधायक की कार का एक्सीडेंट हुआ है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय गाड़ी में विधायक और उनका परिवार भी सवार था। गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार सहित विधायक की जान बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि उनकी इनोवा कार के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर के विस हलका जलालाबाद के आप विधायक गोल्डी कंबोज की कार मंगलवार रात हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वह और परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। यह हादसा फिरोजपुर के पास गांव प्यारे वाला के निकट हुई। बता दें कि हादसे में विधायक की गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार विधायक चंडीगढ़ में विधानसभा सेशन से देर रात जलालाबाद लौट रहे थे। उनके साथ परिवार के सदस्य और बच्चे भी थे। गांव प्यारे वाला के पास सड़क ऊंची-नीची थी। बारिश के कारण वहां काफी पानी जमा हो गया था। विधायक ने बताया कि हादसा तब हुआ जब आगे जा रही उनकी ही पायलेट गाड़ी बोलेरो ने अचानक टर्न लिया। पानी भरी सड़क पर उनकी गाड़ी के ब्रेक नहीं लगे और वह बोलेरो से टकरा गई। हादसे में विधायक की गाड़ी को नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक और उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें