फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फरीदकोट में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात, कृष्ण सिंह पर 9 केस दर्ज

Fri, 10 Oct 2025 04:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पंजाब सरकार की तरफ से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को फरीदकोट में पुलिस ने एक नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। 
विज्ञापन
जेसीबी से अवैध निर्माण गिराया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कस्बा सादिक में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने संगतपुरा रोड स्थित कृष्ण सिंह उर्फ किशी के बनाए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। अधिकारियों के अनुसार, कृष्ण सिंह के खिलाफ नशा तस्करी व अन्य गंभीर धाराओं के तहत 9 मामले दर्ज हैं। बीडीपीओ नत्था सिंह ने बताया कि आरोपी को कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन उसने जगह खाली नहीं की, जिसके बाद कार्रवाई करनी पड़ी।

विज्ञापन


एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जो भी व्यक्ति नशा बेचकर संपत्ति बनाएगा, उसकी संपत्ति कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मार्च 2025 से अब तक जिले में 574 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 820 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक 24 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम अफीम, लगभग 19 क्विंटल पोस्त, 20 हजार नशीली गोलियां व 7.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। इस दौरान एसपी (स्थानीय) मनविंदर बीर सिंह, डीएसपी तरलोचन सिंह, थाना सादिक प्रभारी नवदीप भट्टी सहित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें