फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते चली गई बच्चियों की जान: पानी से भरे गड्ढे में डूब गई चार और पांच साल की मासूम, गांव में पसरा मातम

Sat, 28 Jun 2025 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दो बच्चियां खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गई और दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के गांव खलचियां जदीद में ईंट भट्ठा के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चियों (पांच साल और चार साल) की मौत हो गई। ईंट भट्ठे के आसपास उसके मालिक ने जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवाए थे, जबकि गांव के लोगों ने मना भी किया था।

विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने शनिवार दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित काला वासी गांव खलचियां जदीद ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत (5) व रिश्तेदार की बेटी परी (4) पुत्री लाडी दोनों खेल रही थी। वे लोग गांव में ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। ईंट भट्ठे के मालिक ने भट्ठे के आसपास जेबीसी मशीन से गड्ढे खुदवाए थे। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर गया। दोनों बच्चियां खेलते-खेलते पांव फिसलने से गड्ढे में गिर गईं। पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। गड्ढे की गहराई लगभग आठ फीट गहरी थी। काला ने कहा कि इस संबंधी पुलिस से शिकायत की है। उसने अनुसूचित जाति कमीशन से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए। उन्हें प्रभावी लोग दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। उसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार का कहना है कि यह हादसा अचानक हुआ है। उसने तो गांव का जो पानी उसके भट्ठे की तरफ आकर ईंटों को खराब करता था, उसे रोकने के लिए भट्ठे के आसपास जेसीबी से गड्ढे खोदे थे। बारिश के पानी से गड्ढे भर जाने से यह हादसा हुआ है। उसे भी दुख है और वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें