फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: कापा, लोहे की पाइप, कुल्हाड़ी... लूटपाट की तैयारी; पुलिस ने पकड़े गिरोह के पांच बदमाश

Tue, 04 Nov 2025 10:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)

सार

पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा थाना सिटी पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते हुए एक गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा थाना सिटी पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते हुए एक गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कोटकपूरा के देवीवाला रोड पर एक सुनसान जगह पर बैठकर वारदात की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर साहिब निवासी सरबजीत सिंह, कोटकपूरा निवासी मनप्रीत सिंह, अमृतसर निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा, जगरांव निवासी रमेश कुमार उर्फ सोनू और कोटकपूरा निवासी सतनाम सिंह उर्फ सनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक कापा, एक लोहे की पाइप, एक लोहे का खंडा, एक कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया है। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर कोटकपूरा के डीएसपी संजीव कुमार और एसएचओ चमकौर सिंह की निगरानी में एएसआई भूपिंदर सिंह की टीम को मोगा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जा सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी नशा तस्करी, चोरी, लूट और संगठित अपराध जैसे मामलों में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें