फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: पूर्व सैनिक के घर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, चार राउंड फायर कर भागे, इलाके में फैली सनसनी

Tue, 23 Sep 2025 07:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)

सार

Punjab Crime: पूर्व सैनिक के घर पर बदमाशों ने गोलियां चलाई और फरार हो गए। हमलावरों ने घर के गेट पर चार राउंड फायर किए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 
विज्ञापन
गोली का खोल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियाकपुर की गढ़शंकर तहसील के गांव रामगढ़ झुगियां में मंगलवार सुबह एक घर के गेट पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई और फरार हो गए। आरोपियों ने 4 राउंड फायर किए, जिसे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जिस घर पर फायरिंग की घटना हुई है वह सेना से रिटायर्ड सैनिक का है। 
विज्ञापन


पूर्व सैनिक दलजीत सिंह के बेटे सतनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के वह घर सो रहा था। अचानक उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे से बाहर आया तो उसने देखा कि चार युवक गेट के बाहर खड़े थे, जिन्होंने चार राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। 

सतनाम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले 3 संदिग्ध युवक उसके घर आए थे। उन्होंने सतनाम सिंह के विदेश में रह रहे बच्चों के बारे में पूछताछ की थी। उन्हें शक है कि उक्त युवकों ने ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में भय पैदा हो गया है, वहीं लोग क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंतित हैं। इस संबंध में गढ़शंकर थाने के एसएचओ गगनदीप सेखों ने बताया कि सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें