फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: सामान को लेकर हुआ दुकानदार से विवाद, महिला ने बुलाए परिजन; फायरिंग में दो जख्मी

Sat, 01 Nov 2025 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि फिरोजपुर में गुंडागर्दी बहुत बढ़ गई है। आए दिन सरेआम गोलियां चल रही है और इस घटना के बाद सभी दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन
फिरोजपुर में फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के दिल्ली गेट बाजार में गोली चलने से दो लोग जख्मी हो गए। बताते हैं कि एक महिला का दुकानदार से सामान खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। महिला ने काॅल कर अपने परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन




दुकानदार कुलदीप सिंह का कहना है कि एक महिला ने उनकी दुकान से सामान खरीदा। महिला सामान खरीदने के बाद उक्त सामान चेक करना चाहती थी। वह दुकान के अंदर के हिस्से में चली गई और कहने लगी उसको बड़ा शाॅक लगा है। दुकानदार ने कहा कि वहां तो कोई सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। जो एक कैमरा दुकान में लगा है वो भी बंद  है और आप देखना चाहे तो कैमरे की सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर महिला ने अपने परिजनों को बाजार में बुला लिया और परिजनों ने दुकानदार और उसके बेटे राजा और राजा के बेटे को भी बुरी तरह पीटा और दो फायर किए जिससे वह दोनों ही जख्मी होंगे। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाजार के दुकानदारों का कहना है कि फिरोजपुर में गुंडागर्दी बहुत बढ़ गई है। आए दिन सरेआम गोलियां चल रही है और इस घटना के बाद सभी दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें