गांव में एक दरगाह पर मेला चल रहा था। रात के 1:30 बजे दो युवक मेले में आए। दोनों के पास हथियार थे। जैसे ही गांव के सरपंच साबा ने उनसे उनकी पहचान पूछी तो आरोपियों ने अपने हथियार निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बटाला में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि के दौरान करीब 1:30 बजे नजदीकी गांव बोधे दी खुही में चल रहे एक धार्मिक समारोह में दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में सरपंच समेत पांच घायल हुए हैं। एक हमलावर भी घायल हुआ है। पांच लोगों को बटाला से अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव में एक दरगाह पर मेला चल रहा था। रात के 1:30 बजे दो युवक मेले में आए। दोनों के पास हथियार थे। जैसे ही गांव के सरपंच साबा ने उनसे उनकी पहचान पूछी तो आरोपियों ने अपने हथियार निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।
सरपंच ने भी अपने बचाव में गोली चलाई जिससे एक हमलावर घायल हो गया और मौके पर लोगों ने उसे दबोच लिया। इस फायरिंग में सरपंच समेत पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए है और एक आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच किए जा रही है। अमृतसर में दाखिल हुए घायलों के बयान लेने के बाद पुलिस आगामी कानूनी कार्रवाई करेगी।