फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिद्धू मूसेवाला की 36 करोड़ रुपये की लेनदारी; कंपनी और गायक के पूर्व मैनेजर पर भी केस दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने एसएसपी कार्यालय मानसा के बाहर धरना देकर कुछ कंपनियों के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने को लेकर रोष जताया था।
विज्ञापन
मानसा एसएसपी दफ्तर में सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 36 करोड़ रुपये की कथित लेनदारी के मामले में थाना सदर मानसा पुलिस ने डिजिटल कंपनी सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में मूसेवाला के पूर्व मैनेजर बंटी बैंस का नाम शामिल नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने एसएसपी कार्यालय मानसा के बाहर धरना देकर कुछ कंपनियों के खिलाफ उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होने को लेकर रोष जताया था।

इसके बाद डीआईजी हरजीत सिंह ने उन्हें कार्यालय बुलाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था। मूसेवाला की मां चरण कौर की शिकायत के आधार पर सदर मानसा पुलिस ने एक डिजीटल कंपनी समेत गुरप्रीत सिंह उर्फ भसीन और सबीर मोमिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मूसेवाला के माता-पिता का आरोप है कि संबंधित कंपनी और व्यक्तियों द्वारा उनके बेटे की कमाई के 36 करोड़ रुपये बकाया है और भुगतान नहीं किया जा रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले 11 फरवरी को मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया था। बलकौर सिंह व चरण कौर ने कहा कि 8 जून 2025 को उन्होंने लेनदारियां के मामले में उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला द्वारा बनाई कंपनियों के प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध डीजीपी पंजाब को शिकायत दी थी। उनकी शिकायत मार्क होकर मानसा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने 6 महीनों में उस फाइल पर काम करना तो दूर उसको हाथ तक नहीं लगाया। 

उन्होंने कहा कि कंपनियों के प्रबंधकों द्वारा उनके दिवंगत बेटे की कमाई के पैसे खड़े हैं लेकिन कंपनियां रुपये नहीं दे रही है। पूरे तथ्यों, दस्तावेजों व रिकॉर्ड समेत उन्होंने पुलिस को सब कुछ सौंपा हुआ है लेकिन मानसा पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

बलकौर सिंह और चरण कौर ने कहा था कि पहले उन्हें बेटे की हत्या का इंसाफ के लिए और अब बेटे की कमाई के रकम लेने के लिए धक्के खाने पड़ हैं। पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर रही। दिवंगत मूसेवाला के माता-पिता ने पंजाब सरकार के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली और कहा कि गैंगस्टरों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, पंजाब पुलिस ने भगा दिया। इस बीच डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह ने उनको दफ्तर बुलाकर कार्रवाई का भरोसा दिया था। डीआईजी ने यकीन दिलाया कि उनकी शिकायत पर पुलिस जल्द एक्शन लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें