फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कांग्रेस की महिला नेता की दादागिरी... रिटायर्ड SDO पति को जमकर पीटा; पुलिस ने लिया एक्शन

Thu, 16 Oct 2025 03:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

कांग्रेस की महिला नेता ने अपने पति को ही पीट दिया। घायल पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। घटना पंजाब के अबोहर की है। 
विज्ञापन
कांग्रेस की महिला नेता कविता सोलंकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस की महिला नेता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अबोहर में कांग्रेस की महिला जिला प्रधान कविता सोलंकी के खिलाफ उनके पति ने ही पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि कविता सोलंकी ने पति के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह से घायल किया है। पति ने महिला नेता पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


अबोहर के सीतो रोड निवासी और बिजली बोर्ड के रिटायर्ड एसडीओ शाम लाल के साथ उनकी पत्नी कांग्रेस की महिला जिला प्रधान कविता सोलंकी ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। शाम लाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कविता सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

पति को पीटने वाली कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज होने के बाद मामला शहर में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। घायल पति शाम लाल ने पत्नी कवित सोलंकी पर उनकी सारी संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया है। घायल शाम लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी कविता सोलंकी ने उसकी सारी धन संपत्ति हड़प ली। उसने मकान और गैस एजेंसी भी अपने नाम करवा ली और वह आए दिन उससे झगड़ा करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका यह मामला अदालत में विचाराधीन है। उसकी पत्नी ने घर में उसका रहना मुश्किल कर दिया है। गत दिवस जब वह घर में ताला लगाकर जा रही थी जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने कोई नुकीली वस्तु उसके हाथ में मारी। जिससे उनके हाथ में गभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें