फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिस की महिला कर्मी गिरफ्तार: ANTF ने मेथामफेटामाइन के साथ पकड़ा, मोहाली व चंडीगढ़ में सप्लाई करती थी निशा

Mon, 12 Jan 2026 07:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

मोहाली फोर्टिस की महिला कर्मी को एएनटीएफ फिरोजपुर ने गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान निशा रानी के तौर पर हुई है। उसके साथ एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। दोनों से सिंथेटिक ड्रग्स मेथामफेटामाइन (आइस) मिली है।  
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर ने एक महिला और व्यक्ति को सिंथेटिक ड्रग्स मेथामफेटामाइन (आइस) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की कर्मचारी है। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी राज सिंह उर्फ राजू वासी हजारा सिंह वाला, जलालाबाद व निशा रानी वासी लक्खा कड़ाई (लक्खेके उजाड़), जिला फाजिल्का को सेंथेटिक नशा मेथामफेटामाइन (आइस) के साथ गिरफ्तार किया है। यह नशा बहुत ही घातक किस्म का होता है। 

एआईजी ने बताया कि महिला मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में कार्यरत है और पीजी के तौर पर रह रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पिछले कुछ माह से मोहाली में रह रही है। वह मोहाली और चंडीगढ़ में नशा सप्लाई कर रही है। एएनटीएफ थाना ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें