फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: लुटेरों और बठिंडा पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक जख्मी; महिला से छीना था पर्स

Sat, 23 Aug 2025 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पिछले दिनों किरण बाला नामक महिला अपनी साथी महिला के साथ मेला राम अस्पताल के समीप से गुजर रही थी तो पीछे से बाइक पर आए लुटेरे उनके पर्स छीनकर फरार हो गए थे। इसी दौरान किरण नीचे गिर गई थीं और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
बठिंडा में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा थाना कोतवाली एरिया में कुछ दिन पहले दो महिलाओं से लूट करने वाले आरोपियों और पुलिस के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से अमनप्रीत नामक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी अमनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की ओर से चलाई गई गोली किसी पुलिस कर्मी को नहीं लगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों किरण बाला नामक महिला अपनी साथी महिला के साथ मेला राम अस्पताल के समीप से गुजर रही थी तो पीछे से बाइक पर आए लुटेरे उनके पर्स छीनकर फरार हो गए थे। इसी दौरान किरण नीचे गिर गई थीं और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। महिला को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। 

शनिवार को पुलिस के पास सूचना आई कि दोनों लुटेरे बहमन नहर पुल के पास है। एक पुलिस टीम ने जब लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक के पीछे बैठे अमनप्रीत ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में अमनप्रीत को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके असलाह और बाइक बरामद कर ली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें