फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: पोते से मिलने की चाह रह गई अधूरी... यूपी से पंजाब आई बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 06 Jan 2026 04:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला यूपी से अपने पोते से मिलने मोगा आई थी। मृतका की पहचान राम कली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से पंजाब अपने पोते से मिलने आई बुजुर्ग महिला को बस ने टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। महिला मोगा में रहने वाले अपने पोते और उसके परिवार से मिलने आई थी, लेकिन उसकी यह चाह पूरी नहीं हो पाई। क्योंकि अभी वह मोगा पहुंची ही थी कि उसे बस ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान राम कली के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राम कली यूपी से मोगा अपने पोते पवन कुमार से मिलने आई थी, जो बिजली विभाग में कार्यरत है। हादसा उस समय हुआ जब राम कली अपने पोते का इंतजार करते हुए सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मोगा बस स्टैंड की ओर से तेज रफ्तार निजी बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग महिला गंभीर जख्मी हो गई। हादसे के बाद समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने महिला को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


मृतका के पोते पवन कुमार ने बताया कि उनकी दादी बच्चों से मिलने यूपी से मोगा आई थी और वह उन्हें लेने जा रहे थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। 

यूनियन के नेताओं का कहना है कि बिजली घर के सामने से बसें अत्यधिक तेज गति से गुजरती हैं, जिस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं मोगा सरकारी अस्पताल की डॉ. जैस्मीन कौर ने बताया कि एक एक्सीडेंट केस में महिला राम कली को अस्पताल लाया गया था, लेकिन वह मृत अवस्था में लाई गई थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अगला करवाई पुलिस की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें