पठानकोट के गांव ताजपुर में सोमवार देर रात फायरिंग की घटना हुई है। गोलियां चलने की आवाज सुन पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। ताजपुर के निकट पठानकोट एयरबेस है और यह क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है।
जैसे ही फायरिंग हुई तो गांव के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि एक कर में कुछ लोग आए और हवाई फायर करके फरार हो गए। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।
इस संबंध में एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि जो गोली चलने का मामला सामने आया है। गांव नौशहरा नलबंदा के सरपंच सुखजिंदर सिंह द्वारा ही गोली चलाई गई थी। क्योंकि सरपंच रात के समय अपनी कार में सवार होकर घर वापस आ रहा था। तभी अचानक उनके रास्ते में आगे जंगली सूअर आ गया। जगली सूअर कहीं हमला न कर दे इसलिए अपने बचाव में सरपंच ने गोली चलाई थी। यह जंगली सूअर किसी भी तरह का सरपंच और उसके साथ अन्य लोगों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।