फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Riad: मुक्तसर में जमींदार के घर पर ईडी की छापेमारी, नौ घंटे तक चली पूछताछ, हरियाणा से जुड़ा मामला

Wed, 29 Oct 2025 06:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर

सार

वर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुक्तसर के विधानसभा हलका लंबी के गांव शाम खेड़ा में एक जमींदार के घर पर छापेमारी की। ईडी की यह छापेमारी सुबह से शाम तक चलती रही। लगभग नौ घंटे तक जमींदार और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी ईडी टीम की गाड़ियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर के विधानसभा हलका लंबी के गांव शाम खेड़ा में एक जमींदार के घर पर वर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की है। चंडीगढ़ से पांच सदस्यीय ईडी की टीम सुबह करीब साढ़े सात बजे जमींदार के घर पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह रेड हरियाणा के सिरसा में दर्ज एक नशे की बड़ी रिकवरी के मामले की गई थी। टीम ने शाम साढ़े चार बजे तक जमींदार और उसके परिवार से मामले में पूछताछ की और दस्तावेज चेक किए। नौ घंटे तक टीम जमींदार के घर में रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला सिरसा की पुलिस ने कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति को पिछले साल 2024 में 10 किलो अफीम के साथ पकड़ा था। उस मामले में आरोपी का नशे का बड़ा नेटवर्क सामने आया है और उसके द्वारा बड़े स्तर पर संपत्ति बनाई होने की बात सामने आई है। इसी मामले में जांच के दौरान उस समय जिला मुक्तसर के गांव शाम खेड़ा निवासी जमींदार हरजीत सिंह का नाम भी सामने आया था, जिसके चलते हरजीत पर भी एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन हरजीत ने मामले को जमानत करवा ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अब जांच के दौरान मुख्य आरोपी के मोबाइल फोन में हरजीत सिंह का मोबाइल नंबर मिलने की बात सामने आई है जिसके चलते ईडी की टीम ने बुधवार को हरजीत सिंह के घर में सुबह साढ़े सात बजे दबिश दी और घर में हरजीत और परिवार से पूछताछ की। साथ ही संपत्ति के दस्तावेज चेक किए। शाम साढ़े चार बजे तक पूछताछ व जांच चलती रही, जिसके बाद टीम वापस लौट गई। जाते समय टीम कुछ भी जब्त करके साथ लेकर जाती नहीं दिखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें