फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के पिता की मौत: कपूरथला में बस ने बाइक को मारी टक्कर, आरोपी चालक बस लेकर फरार, ढूंढ रही पुलिस

Thu, 12 Jun 2025 05:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में बस की टक्कर से तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। वहीं आरोपी बस चालक मौके से बस सहित फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में बस की टक्कर से तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। हादसा कपूरथला-कांजली रोड पर कोहनी मोड़ के पास हुआ है। यहां बस चालक ने लापरवाही से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एसजीएल चैरिटेबल अस्पताल सुभानपुर में भर्ती करवाया गया। इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय लखविंदर सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव डोगरांवाल सुभानपुर के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों का पिता था। वहीं घटना के बाद आरोपी बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


मृतक लखविंदर सिंह के चाचा कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हमीरा फैक्टरी में काम करता है। 9 जून को वह ड्यूटी के बाद अपनी बाइक पर कपूरथला आया था। वहां उसे माल रोड पर भतीजा लखविंदर सिंह मिला। लखविंदर अपनी बाइक पर आया था। वह दोनों सदर बाजार में घर का सामान लेने गए। सामान लेकर वह दोनों घर लौट रहे थे। लखविंदर सिंह अपनी बाइक पर आगे जा रहा था। जब वह कांजली रोड कोहनी मोड़ विला कोठी को जाते कच्चे रास्ते पर पहुंचा तो प्रिंस बस के ड्राइवर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से लखविंदर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। बस चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वहां से बस समेत फरार हो गया। 

कुलदीप सिंह ने लोगों की मदद से घायल लखविंदर सिंह को तुरंत इलाज के लिए सुभानपुर स्थित एसजीएल चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर एक दिन तक वह जिंदगी व मौत से जूझता रहा और मंगलवार देर शाम उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
थाना सिटी के जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवाया है। वहीं मृतक के चाचा के बयान के आधार पर प्रिंस बस के अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें