फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: घर से लापता महिला का शव नहर में मिला, वीरपाल कौर को ढूंढ रहा था परिवार, दूसरे दिन मिली लाश

Fri, 17 Oct 2025 04:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

एक दिन पहले अचानक घर से गायब हुई महिला की लाश नहर में मिली है। महिला के परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे थे और पुलिस को भी उसके लापता होने की शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
नहर से शव निकालते समिति के सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के अजीमगढ़ इलाके की निवासी एक महिला का शव शुक्रवार सुबह गांव उस्मान खेड़ा की नहर से मिला। शव को कल्लरखेडा चौकी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। बताया जाता है कि महिला बीते दिन से ही घर से लापता थी और परिजन उसे लगातार ढूंढ रहे थे।

विज्ञापन


वीरपाल कौर (50) के परिजनों ने बताया कि वीरपाल कौर पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी और उसकी डिप्रेशन की दवा भी चलती थी। कल वह अचानक घर से लापता हो गई, जिसके बाद से ही वे लगातार उसे तलाश कर रहे थे और इसकी सूचना पुलिस को दी हुई थी। 

नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया को गांव उस्मान खेड़ा के किसानों ने सूचना दी कि एक महिला का शव नहर में अटका हुआ है, जिस पर समिति सदस्य बिटटू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें