फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी युवक की कनाडा में मौत: दो माह पहले रोजी-रोटी कमाने गया था विदेश, पांच बहनों का इकलौता भाई था जगतार

Sun, 06 Jul 2025 10:37 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पांच बहनों के इकलौते भाई की कनाडा में मौत हो गई। वह दो महीने पहले ही कनाडा रोजी-रोटी कमाने गया था। युवक की मौत के बाद पंजाब के बरनाला में उसके गांव में मातम पसरा हुआ है। 
विज्ञापन
बेअंत सिंह उर्फ जगतार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के गांव ठीकरीवाला के एक युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक बेअंत सिंह उर्फ जगतार (31) पुत्र बचित्तर सिंह करीब दो माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में कनाडा गया था। घटना के बाद गांव व परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए मृतक के चाचा हरभगवान सिंह ने बताया कि उनका भतीजा अप्रैल माह में कनाडा गया था, जहां 2 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। कनाडा में रहने वाले रिश्तेदारों ने उन्हें फोन पर इस घटना की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि बेअंत सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था और अपनी विधवा मां मलकीत कौर का इकलौता सहारा था। परिवार ने कर्ज लेकर मृतक को उज्ज्वल भविष्य के लिए कनाडा के शहर सरे में भेजा था, लेकिन वहां उसके साथ यह दुखद घटना घट गई। उन्होंने बताया कि मृतक युवक ने इससे पहले पांच साल सिंगापुर में काम किया था और फिर कनाडा चला गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें