फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में बैंक लूट: दिनदहाड़े बैंक में घुसे लुटेरे, गन प्वाइंट पर लूटे 40 लाख, तीन बदमाशों ने की वारदात

Fri, 30 May 2025 08:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा

सार

कपूरथला के फगवाड़ा में एचडीएफसी बैंक में लूट की बड़ी वारदात हुई है। नकाबपोश तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 40 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक में लूट हुई है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फगवाड़ा में दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई है। फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर स्थित एचडीएफसी बैंक में गन प्वाइंट पर करीब 40 लाख रुपये की लूटी की वारदात के बाद नकाबपोश लुटेरे फरार हो गए। हथियारों से लैस तीनों लुटेरे एक गाड़ी में सवार होकर आए थे। बैंक के अंदर मौजूद स्टाफ को गन दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  एसपी सिटी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि लूट की सूचना मिलते पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि कार सवार तीन लुटेरों ने वारदात की है। बदमाशों के पास बंदूकें थी। 

फगवाड़ा के गांव रिहाना जट्टां में शुक्रवार को दिनदहाड़े नकाबपोश ने गन प्वाइंट पर बैंक से करीब 40 लाख रुपये की नगदी लूट ली। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार रिहानां जटां के डुमेली रोड पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है। इसमें दोपहर करीब तीन बजे एक हुंडई वरना सफेद रंग की कार में नकाबपोश लुटेरे बैंक में दाखिल हुए और पिस्तौल के बल पर बैंक में से 38 से 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पता चला है कि लुटेरों ने बैंक में दाखिल होकर कुछ ग्राहकों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे।

बैंक प्रबंधक व गांव के सरपंच गुरशिंदर सिंह ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बैंक लूट की सूचना मिलने पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा, एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि दोपहर 3:00 के बाद एचडीएफसी बैंक में लूट की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल सहित बैंक में दाखिल हुए और बैंक से नगदी लूट कर सफेद रंग की वरना कार में फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि बैंक में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन लुटेरों ने जो लूट कर ले गए थे उनमें से दो मोबाइल फोन घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि लुटेरे करीब 40 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि चंद मिनटों में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बैंक का गेट बाहर से लगाकर फरार हो गए। एसएसपी तूरा ने बताया कि इस लूट के संबंध में केस दर्ज करके तुरंत लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें