फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अबोहर में राजपुरा के युवक की मौत, माल उतारने के लिए रात को पहुंचा था, सुबह नहीं उठा

Sun, 11 Jan 2026 05:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत (28) निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत (28) निवासी राजपुरा (पटियाला) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लवप्रीत टीसीआई कंपनी में कार्यरत था और सोमवार रात को माल उतारने के लिए अबोहर पहुंचा था। सुबह जब उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह नहीं उठा। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस संबंध में नगर थाना नंबर-1 के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें