फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 18 साल का युवक आधा किलो चिट्टे के साथ गिरफ्तार, बीए का छात्र... पाकिस्तानी तस्करों से लिंक

Fri, 18 Jul 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

18 साल का युवक 500 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक बॉर्डर एरिया से नशे की खेप लाता था, जो पाकिस्तान से भेजी गई थी। 
विज्ञापन
चिट्टे के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में नशा तस्करी के मामले में कम उम्र के युवा भी फंस रहे हैं। बठिंडा में पुलिस ने 18 साल के युवक को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक से आधा किलो चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई है। थाना केनाल पुलिस ने नाकाबंदी दौरान किसान चौक से बाइक सवार युवक आधा किलो चिट्टे के साथ पकड़ा है। 

विज्ञापन


आरोपी की हपचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी बीड तलाब बस्ती नंबर 2 बठिंडा के तौर पर हुई है। आरोपी बीएस सेकेंड ईयर का छात्र है। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना केनाल पुलिस ने इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह की अगुवाई में वीरवार शाम को किसान चौक पर नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक गुरप्रीत सिंह गुरी को रोका तो उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी छात्र जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में चिट्टा तस्करी करने लगा था। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी ने को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके पास उक्त चिट्टे की खेप पहुंची थी। जो फिरोजपुर-फाजिल्का बॉर्डर से उसे मिली थी। आरोपी नशे की खेप उठाने खुद बस या बाइक से बॉर्डर एरिया में जाता था। उक्त चिट्टे की खेप पाकिस्तान से ड्रोन जरिये भेजी गई थी। आरोपी ने अपने अन्य साथियों का भी खुलासा किया है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। 

आरोपी ने स्टेट्स पर लगाई जेल से आई वीडियो कॉल
आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जेल से आई वीडियो कॉल का स्टेट्स लगाया है। इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है कि किस जेल से आरोपी गुरप्रीत को वीडियो कॉल आई थी और वीडियो कॉल करने वाले कौन लोग हैं।

इजी मनी के लालच तस्करी के दलदल में फंस रहे युवा
पाकिस्तान में बैठे तस्कर पंजाब के उन युवाओं को अपना निशाना बना रहे जो जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में है। गुरप्रीत महज 18 वर्ष का है और वह बीए सेकेंड इयर का छात्र है। पाकिस्तानी स्मगलर ऐसे युवाओं को लालच देते हैं कि पहले तुम चिट्टा बेचकर पैसे कमाओ, उसके बाद उनको पैसे भेज दो। 

40 किलो चिट्टा मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को किया नामजद 
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों महना चौक से पकड़े गए 40 किलो चिट्टा मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों के अलावा चार अन्य को भी नामजद किया है। चारों आरोपियों की गिरफतारी के लिए पुलिस छापामरी कर रही है। चार में से दो की एलओसी जारी कर दी है। इससे पहले पुलिस ने उक्त मामले में तीन गाडियों को फ्रीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें