फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी में पकड़े गए हथियार: सीमा पार से ड्रोन में आई थी खेप, खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाकर मिली सफलता

Sat, 19 Sep 2026 10:49 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

हथियारों की यह खेप अटारी स्टेडियम के पास खेतों में छिपाकर रखी गई थी। मौके पर हथियारों के साथ दो ड्रोन भी मिले हैं। 
विज्ञापन
अटारी में हथियार बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटारी इलाके में पाकिस्तान तस्करों की ओर से  ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भेजी गई। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने अटारी स्टेडियम के पास खेतों से पांच पिस्तौल, मैगजीन समेत 35 जिंदा कारतूस और दो ड्रोन बरामद किए हैं। फिलहाल किसी भी आरोपी को नहीं गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले मेंअज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय वायुयान अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी  दौरान एक विशेष मुखबिर ने सूचना दी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप सीमा पार से अटारी इलाके में भेजी है। 

हथियारों की यह खेप अटारी स्टेडियम के पास खेतों में छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलने के बाद  टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो हथियारों और कारतूसों के साथ दो ड्रोन बरामद हुए। 
विज्ञापन


बरामद खेप में पांच पिस्तौल, मैगजीन समेत 35 जिंदा कारतूस शामिल हैं। साथ ही  मौके से  दो ड्रोन भी मिले हैं, जिनके जरिए हथियारों की खेप पाकिस्तान से भारतीय सीमा में पहुंचाए गई थी। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने हथियारों की खेप किसके लिए भेजी थी और भारतीय सीमा में इसे लेने कौन पहुंचने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें