जालंधर शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता परखने के लिए पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा के साथ देर रात अचानक विभिन्न पुलिस थानों और नाकों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस की तैयारियों, नाइट पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और जमीनी स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर समय सतर्क रहने, प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सख्ती से जांच करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।