बाजवा ने आप को घेरा
वहीं, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कहा, "हमारे नेता प्रतिपक्ष ने पंजाब का बहुत ही दर्दनाक मुद्दा उठाया जो पंजाब की सच्चाई है, ये सरकार बीते चार साल से लोगों को बेवकूफ बनाने में लगी हुई है। पंजाब की सच्चाई वही है जो राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कही है और वो सच्चाई यह है कि आज हर गांव, हर शहर और हर कस्बे में घर-घर नशा पहुंच गया है।