फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: पंजाब रोडवेज बस और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, बस ड्राइवर फरार

Thu, 28 Aug 2025 09:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब रोडवेज की बस और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक मोगा जिले के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के हलवारा में पंजाब रोडवेज की बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में 20 और 21 साल के युवक हैं। यह हादसा जगरांव के रायकोट शहर के पास हुआ है। मृतकों की पहचान मोगा के गांव चड़िक निवासी सचिनप्रीत सिंह (21) पुत्र हरजिंदर सिंह और गगनजीत सिंह (20) पुत्र गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना रायकोट शहर के एएसआई कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पंजाब रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बस का चालक मौके से फरार है। 

पुलिस के अनुसार वीरवार देर शाम चार युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर मलेरकोटला से अपने गांव चड़िक वापस जा रहे थे। बाइक सवार युवक एक ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इस दौरान सामने से आ रही पंजाब रोडवेज जगरांव डीपो की बस से उनकी सीधी टक्कर हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। बस के साथ सीधी टक्कर के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी कुलदीप कुमार के अनुसार दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक युवकों के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। पंजाब रोडवेज जगरांव की बस के ड्राइवर की पहचान बलवीर सिंह निवासी पखोवाल के रूप में हुई है। बलवीर सिंह मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें