फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड़ कंपाती ठंड: भीषण सर्दी की चपेट में पंजाब, चार जनवरी से करवट लेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Thu, 02 Jan 2025 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के आठ जिले में सीवियर कोल्ड डे रहा। अब चार जनवरी से एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे 12 जिलों में बरसात का अलर्ट है। 
विज्ञापन
पंजाब में भीषण ठंड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भीषण ठंड की चपेट में है। बुधवार को नए साल की शुरुआत पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड से प्रदेश सिहर उठा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पंजाब के 8 जिलों में सीवियर कोल्ड डे रहा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, बठिंडा, मुक्तसर, रूपनगर, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं बाकी के 14 जिलों में कोल्ड डे रहने के साथ घनी धुंध भी छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

विज्ञापन


विभाग ने पंजाब के 12 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जहां इस विक्षोभ के असर के चलते मौसम दोबारा अपने मिजाज बदलेगा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर व फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं। इन जिलों में तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 15.8 डिग्री का पारा संगरूर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं, अमृतसर का 12.2 डिग्री, लुधियाना का 13.4, पटियाला का 14.0, पठानकोट का 12.5, बठिंडा का 15.3 डिग्री, गुरदासपुर का 13.5, बरनाला का 12.6 डिग्री, फिरोजपुर का 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि रही। सबसे कम 4.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री, लुधियाना का 8.8 डिग्री, पटियाला का 7.6 डिग्री, पठानकोट का 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें